चक्रवाती तूफान जवाद का छत्तीसगढ़ में असर नही होगा

 


रायपुर। चक्रवाती तूफान जवाद छत्तीसगढ़ से दूर होने के कारण प्रदेश में आज इसका असर नहीं होगा। दरअसल, मौसम विभाग  के अनुसार पुरी तट पर ही तूफान कमजोर हो गया, जिसके कारण छत्तीसगढ़ में अब इसका असर नहीं होगा। हालांकि वातावरण में थोड़ी नमी बनी रहेगी। इसलिए तापमान में बहुत अधिक फेरबदल की संभावना नहीं है। तापमान में बहुत अधिक गिरावट आने की संभावना नहीं है। यानी ठंड से राहत रहेगी।

लालपुर मौसम केंद्र के अनुसार खाड़ी में तूफान के असर से ही प्रदेश में फिलहाल ठंड कम हो गई है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से ज्यादा हो गया है। शनिवार को रायपुर में न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक रिकार्ड किया गया।

पश्चिम बंगाल की तरफ बढ़ेगा तूफान

मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान जवाद पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में 16.4 डिग्री उत्तर और 84.8 डिग्री पूर्व में स्थित था। यह क्रमशः कमजोर होते हुए उत्तर दिशा में बढ़ रहा है और इसके बाद उत्तर, उत्तर-पूर्व दिशा में ओड़िशा तट की ओर लगभग पुरी के पास दोपहर में एक गहरे अवदाब के रूप में बदलने की संभावना है। इसके लगातार कमजोर होते हुए उत्तर, उत्तर-पूर्व की ओर ओड़िशा तट से पश्चिम बंगाल तट की ओर आगे बढ़ने की संभावना है।




0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने