कुरुद में कांग्रेसियों ने मोतीलाल वोरा की जयंती पर किया नमन

 

कुरुद।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कुरुद कांग्रेसजनो ने सोमवार को अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष, पूर्व राज्यपाल व छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता स्व. मोतीलाल वोरा की जयंती पर तिलक वंदन व श्रद्धासुमन अर्पित कर शत-शत नमन किया।

           उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व का वर्णन करते हुए कांग्रेसजनो ने कहा कि स्व. वोरा जी अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के सबसे सक्रिय,जुझारू व समर्पित व्यक्तित्व थे।उन्होंने लंबे समय तक विभिन्न पदों पर रहकर कांग्रेस पार्टी के लिए समर्पित भाव से कार्य किया।आखिरी समय तक वे पार्टी के लिए जुटे रहे।हम सभी को उनकी समर्पित सेवाभक्ति से प्रेरणा लेकर कांग्रेस की संगठन शक्ति को मजबूत बनाने पर कार्य करना होगा।

           इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशु चन्द्राकर,जनपद अध्यक्ष शारदा साहू,नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चन्द्राकर, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा,कुरुद जनपद उपाध्यक्ष जानसिंग यादव, मगरलोड जनपद उपाध्यक्ष राजेश साहू,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष हेमन्त साहू,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रमेशर साहू,वरिष्ठ कांग्रेसी रमाशंकर वाजपेयी,जिला सचिव घनश्याम चन्द्राकर,जिला महामंत्री प्रमोद साहू,चन्द्रकांत चन्द्राकर,एल्डरमैन मनोज अग्रवाल,रामचन्द्र रतलानी,गिरीश साहू,तोषण साहू,युकां विधानसभा अध्यक्ष व पार्षद देवव्रत साहू,सभापति मनीष साहू,डुमेश साहू,रोशन जांगड़े,राघवेंद्र सोनी,बसन्त साहू,शेष महराज,बच्चन ओझा,भारतभूषण साहू,खिलेंद्र साहू,किस्मत कुर्रे,सन्तोष प्रजापति,जितेंद्र जोशी,विजेंद्र रामटेके,योगेश कुमार साहू,वीरू महाजन,योगेश साहू,तोमेश्वर साहू,जय श्रीवास्तव,उमेश साहू,अशोक साहू, मुकेश कश्यप सहित समस्त कांग्रेसजन उपस्थित थे।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने