सरकार ने छिनी गालीबाज एसपी के हाथ से गई जिले की कमान,बदले गए इन जगहों के भी एसपी....

 

वतन जायसवाल

रायपुर। आरक्षक के साथ गाली-गलौज करने वाले पुलिस अधीक्षक की छुट्टी हो गई है। उनसे जिला का कमान वापस ले लिया गया है। इसके अलावा 3 अन्य पुलिस अधीक्षकों का तबादला किया गया है। 

 बता दे सोशल मीडिया में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस अधीक्षक आई. सी. एलेसेला का ऑडियो वायरल हुआ जिसमें वो एक आरक्षक को बुरी तरह फटकार रहे है। वही वो आईजी, मुख्यमंत्री को भी बुरा कहते सुने गए। इस वायरल ऑडियो के बाद से ही यह अंदाजा लगाया गया था कि उक्त एसपी की छुट्टी जल्द हो सकती है।

गृह विभाग ने आज देर शाम तबादला आदेश भी जारी कर दिया। बलौदा बाजार- भाटापारा पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलेसेला को सेनानी 11 वी वाहिनी छसबल जांजगीर चांपा भेज़ दिया गया।  इनके स्थान में बिलासपुर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा को बलौदा बाजार-भाटापारा की कमान दी गई है। 

2008 बैच की आईपीएस पारुल माथुर को गरियाबंद से बिलासपुर, 2013 बैच के मोहित गर्ग एसपी कवर्धा से सेनानी 14 वी वाहिनी छसबल करकाभाट बालोद, लाल उमेद सिंह सेनानी 14 वी वाहिनी छसबल करकाभाट बालोद से एसपी कवर्धा, 2010 बैच के अरविंद कुजूर एसपी बेमेतरा से सेनानी तीसरी वाहिनी छसबल अमलेश्वर दुर्ग, धर्मेंद्र सिंह छवई सेनानी तीसरी वाहिनी छसबल अमलेश्वर दुर्ग से एसपी बेमेतरा और झाड़ू राम ठाकुर सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक गरियाबंद बनाया गया है।


0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने