सड़क किनारे गड्ढों एवं नालों को जल्द दुरुस्त करने विधायक रंजना साहू ने दिए आदेश

 


चौक चौराहों पर सिंगनल लगाने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से चर्चा


धमतरी।विधायक  रंजना साहू  ने  लगातार हाईवे में हो रही  दुर्घटनाओं के चलते व्यवस्था  का  जायजा लेने हाईवे अधिकारियों  को लेकर सड़क में निकली । शहर के अर्जुनी  चौक NH 30  में  सड़क  किनारे गड्ढों की  वजह  से जानमाल का खतरा बना  रहता  है। विधायक ने हाईवे  के  अधिकारी को बताते  हुए  तत्काल प्रभाव से व्यवस्था  को  दुरुस्त  करने  का आदेश दिया । निरीक्षण के दौरान चौक से लगा  हुआ नाली जल भराव एवं कचरों से भरा हुआ है। साफ सफाई न  होने पर  निगम  की  सफाई  कर्मचारी  को भी  आदेश  दिए।  जिससे  चौक  से आने  जाने  वाली  गाड़ियों को किसी भी तरह से कहीं परेशानी  ना  हो ।

 विधायक ने स्वयं  सड़कों  के  किनारे  गड्ढों एवं सभी निश्चित  स्थानों  का अधिकारियों के  साथ  जायजा  लिया । चौक  के इर्द-गिर्द  होने  वाली  सभी  दिक्कतों को संज्ञान  में लिया। विधायक रंजना साहू ने इस बात से आस्वस्त किया है कि सभी  कार्यों को जल्द दुरुस्त कर दिया  जाएगा। जिससे  कही  कोई  दुर्घटनाओं  जैसे समस्या  का सामना  करना ना पड़े ।विधायक ने शहरी क्षेत्र में नेशनल हाइवे की दुर्दशा को जल्द ठीक करने व  दुर्घटनाजन्य स्थलों में सांकेतिक बोर्ड लगाने, नहर नाका चौक, शांति चौक  में सिंगनल लगाने जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से चर्चा की।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने