बारिश की पानी निकासी की बेहतर व्यवस्था हेतु महापौर ने निचली बस्तियों का निरीक्षण किया

 


झुग्गी झोपड़ियों में निवासरत लोगो को  मंडी में किया स्थांनांतरित 


भूपेंद्र साहू

धमतरी।नगर पालिक निगम के महापौर विजय देवांगन ने शहर के चालीस वार्डो में बारिश के मौसम में पानी निकासी की बेहतर व्यवस्था करने शहर में नालियों के लिए शासन से साढ़े सात करोड़ स्वीकृत करवाए है जिस पर शहर के विभिन्न वार्डो में नाली निर्माण कार्य होना है। मुख्य मार्गो की बड़ी बड़ी नालियों की नीचे से स्तर से भारी मात्रा में मलबा निकालने का कार्य जारी है इसके साथ ही कई निचले झुग्गी झोपड़ी बस्तियों एवं कालोनी और वार्डो की पानी निकासी हेतु विजय देवांगन, एमआईसी सदस्य राजेश ठाकुर,अवैश हाशमी,चोवाराम वर्मा नेनिगम के नवागांव वार्ड एंव औद्योगिक वार्ड का निरीक्षण किया।उन्होने वार्ड व बस्तियों में पैदल भ्रमण करते हुए वहां के निवासियों से मुलाकात की, उनकी समस्याओं को जाना तथा समस्याओं के त्वरित निराकरण के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए।


         महापौर श्री देवांगन ने रत्नाबांधा,बाईपास रोड, नवागांव वार्ड, एवं औद्योगिक वार्ड का पार्षदों व अधिकारियों के साथ भ्रमण किया। इस दौरान उन्होने नवागांव वार्ड गंगा तालाब से पानी निकासी के संबंध में जायजा लिया। तालाब भरने वाली लाईन को क्लियर तत्काल करवाए और बस्ती की पानी निकासी करवाने कर्मचारियों को निर्देशित किए। बरसात के दिनों में पानी निकासी सही नही हो पाने के कारण खेतो एवं डबरी में एवं झुग्गी झोपड़ी बस्ती में अधिक जल भराव हो जाता है एवं जिसके कारण आसपास रहने वाले लोगों को बहुत ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है व बीमारियों के लिए खतरा बनी रहती है। औद्योगिक वार्ड स्थित मे देवार बस्ती के लोगो को महापौर विजय देवांगन के निर्देश पर पुरानी कृषि मंडी में ठहराया गया और उन लोगों के खाने के लिए निगम द्वारा सूखा राशन पानी टैंकर एवं लाइट की व्यवस्था के लिए अधिकारियों को निर्देशित किये। रत्नाबांधा, बाईपास रोड सहित खेतो के पानी निकासी सोरिद नाला के माध्यम से होता है। इस तरह वार्ड व खेतो में जलभराव की समस्या की मुख्य वजह पानी निकासी का सही नही होना होता है। इन सभी समस्याओं को देखते हुए महापौर देवांगन के द्वारा बरसात मे जल निकासी हेतु आवश्यक सुधार व मरम्मत कार्य करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।

    


0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने