डिवीजनल कमाण्डेट ने होमगार्ड लाईन रूद्री का निरीक्षण किया, कहा नशे में ड्यूटी करते पाए जाने पर होगी कार्रवाई

 


धमतरी। 29 एवं 30 जुलाई को डिवीजनल कमाण्डेट होमगार्ड एवं अग्निशमन रायपुर डिवीजनल अनिमा एस. कुजूर ने होमगार्ड लाईन रूद्री का वार्षिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान होमगार्ड जवानों का परेड निरीक्षण किट निरीक्षण किया गया जिसके दौरान जिले भर के लगभग 150 महिला एवं पुरूष जवान उपस्थित रहे जिन जवानों का परेड प्रदर्शन एवं किट ले आउट अच्छा पाया गया उन्हे पुरस्कृत किया गया एवं जिनका अच्छा नही पाया गया उन्हे भविष्य में सुधार के लिए सचेत किया गया। तत्पश्चात जवानों का सम्मेलन लिया गया जिसमें जवानों की समस्याएं सुनी गई एवं जिनका निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया एवं जिन समस्याओं का निराकरण मुख्यालय स्तर पर होगा उसके लिये मुख्यालय प्रस्ताव भेजे जाने हेतु जवानों को आश्वस्त किया गया।


 सम्मेलन के दौरान श्रीमती कुजूर ने सभी जवानों को संबोधित करते हुए सभी से अपनी ड्यूटी मेहनत एवं ईमानदारी एवं आम जनता से शालीन व्यवहार करने कहा। नशा करके ड्यूटी करते पाये जाने पर सक्त कार्यवाही करने कहा गया। श्रीमति कुजूर ने होमगार्ड के भंडार शाखा एवं फायर स्टेशन का भी निरीक्षण किया एवं बाढ़ बचाव के उपकरणो को चला कर देखा यथा संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दियें। बाढ़ आदि की शंका के चलते बाढ़ बचाव टीम को अलर्ट रहने निर्देशित किया गया तथा फायर ब्रिगेड के सभी वाहनों को चालू हालत में रखने तथा त्वरित कार्यवाही करने निर्देशित किया गया।निरीक्षण के दौरान जिला कमाण्डेट एस.के. शुक्ला मौजूद रहे।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने