अधिकारी कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू,शासकीय कार्यालयों में कामकाज प्रभावित


धमतरी।छ.ग. कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आव्हान पर आज दिनांक 22 अगस्त से गांधी मैदान कचहरी चौक धमतरी में प्रातः 11 बजे से अनिश्चितकालीन आंदोलन में सरस्वती माता की पूजा एवं राज्य गीत ’’अरपा पैरी के धार’’ तथा शंखनाद से प्रारंभ हुआ।रोजाना 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। इस आंदोलन में प्रमुख रूप से दो मांगों को लेकर कर्मचारी अधिकारी आक्रोशित हैं। पहला 34 प्रतिशत मंहगाई भत्ता एवं दूसरा सातवे वेतनमान के अनुसार गृह भाड़ा भत्ता हमें केन्द्र के देय तिथि से केन्द्र सरकार के कर्मचारियों की भांति तत्काल प्रदान करें। हड़ताल से शासकीय कार्यालयों में कामकाज प्रभावित रहा।

इस आंदोलन में प्रमुख रूप से राजपत्रित अधिकारी संघ, छ.ग. न्यायिक कर्मचारी संघ, लघु वेतन न्यायिक कर्मचारी संघ, छ.ग. कर्मचारी कांग्रेस, छ.ग. प्रदेश शिक्षक फेडरेशन, राज्य कर्मचारी संघ, छ.ग. तृतीय वर्ग कर्म, संघ, छ.ग. शिक्षक संघ, छ.ग. डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन, छ.ग. लिपिक वर्गीय कर्मयारी संघ, अनु.जा.जनजाति विकास संघ, पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी संघ, स्वास्थ्य एवं बहुउद्देशीय कर्म. संघ, स्वास्थ्य संयोजक संघ, वन कर्मचारी संघ, प्रदेश शिक्षक संघ, राजस्व पटवारी संघ, पिछड़ा वर्ग कर्मचारी संघ, वाहन चालक यांत्रिकी संघ, पशु चिकित्सा सहा, शल्यज्ञ संघ, राजस्व निरीक्षण संघ, अपाक्स संघ, संयुक्त शिक्षक संघ, शारीरिक शिक्षा व्यायाम शिक्षक संघ, छ.ग.प्रदेश शास.कम्यु./डा.ए.आ. कर्म. एसो., वन लिपिक कर्मचारी संघ, व्याख्याता संघ, पेंशनर्स एसोसिएशन इत्यादि 30 से अधिक संघ इस आंदोलन में शामिल रहे।


प्रमुख रूप से कर्मचारी नेता मुकेश पाण्डेय, नवीन चन्द्राकर, चन्द्रकुमार चन्द्राकर, नीलमणी चन्द्राकर, खुमान सिंह ठाकुर, लक्ष्मण राव मगर, कृष्णा राम साहू, ममता खालसा, अमित महोबे, प्रदीप सिन्हा, राजकुमार सिन्हा, संजय चन्द्राकर, शिवचन्द्र राजहंस, विनायक राव शिन्दे, एन.आर.टण्डन, बसंत वर्मा, डॉं सुरेन्द्र कुर्रे, रमशीला साहू, दिनेश कुमार साहू, दीपक ठाकुर, जीवराखन कश्यप, जीवनदास मानिकपुरी, दीपचंद भारती, हरीश सिन्हा, महेन्द्र कुमार साहू, दुर्गाशंकर सान्डेल, प्रमोद मिश्रा, संतोष दीवान, यशवंत देवान, विजय पदमवार, नागेश्वर सिंह मौर्य, योगेन्द्र कुमार सिन्हा, हीराराम पटेल, के.के. जाचक, ओमप्रकाश साहू, हेमन्त गिरी गोस्वामी, रीचा शर्मा, घर्तिका वर्मा, सुनीता माग्रे, संध्या तुर्रे, यामिनी देवांगन, संजय साहू, शोभा गुप्ता, कमला यादव, सुनीता यादव, अंजू साहू, गरिमा साहू, लोकेश्वरी साहू, धनेश्वरी धु्रव, सुनीता महावर, सुरिन्दर कौर, गजेन्द्र साहू, विरेन्द्र साहू, नमिता तिवारी उपस्थित रहे।




0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने