मोदी के "20 सपने हुए साकार" किताब निगम पुस्तकालय को की गई भेट

 


राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक क्षेत्र के अपराजेय पराक्रमी योद्धा है मोदी :प्रीतेश गांधी



धमतरी।नरेंद्र मोदी द्वारा देश के प्रधानमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल 2014 से लेकर आज तक  अनेक ऐसे कार्य किए हैं जिससे विश्व पटल पर भारत का गौरव ,उसका सम्मान तथा कीर्ति गाथा में हुई अभूतपूर्व वृद्धि को अपने में संयोजित किए हुए उनके अनुकरणीय 20 वर्ष के सरकार के प्रमुख के रूप में निभाए हुए कार्यकाल पर आधारित किताब *मोदी के बीस सपने हुए साकार* जिसमें प्रथम बिंदु देश का अनमोल दौलत युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने एवं युवाओं के निर्विवाद आईकान के रूप में स्वीकार्यता के साथ महिला सशक्तिकरण को एक नई ऊंचाई प्रदान करते हुए महत्वपूर्ण स्थान देते हुए किए गए कार्य सहित जन केंद्रित अनेक बिंदुओं को धरातल पर कार्य रूप में परिणित करते हुए उनके भागीरथ प्रयास को लोकतंत्र में चुनाव के रास्ते सेवा को एक अलग रूप में परिभाषित करते हुए महत्वपूर्ण विषय के रूप में संयोजित किया गया हैं। ऐसे ही विश्व पटल पर सरकार के विदेश नीति को लोहा मनवाते हुए देश को प्रगति पथ की ओर आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण आधार बनने वाले सर्वांगीण क्षेत्र को इस किताब में संकलित किया गया है। पुस्तक की प्रस्तावना स्वर कोकिला स्व लता मंगेशकर द्वारा लिखते हुए इसे प्रेरक तथा असाधारण गौरवगाथा निरूपित किया गया है। 


इस किताब को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश विशेष आमंत्रित  सदस्य एवं सर्व गुजराती समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतेश गांधी ने शहर के प्राचीन एवं स्वतंत्रता संग्राम में नहर सत्याग्रह के रूप में अमिट छाप छोड़ने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव के नाम पर रखी गई पुस्तकालय में भेंट की। इस अवसर पर प्रीतेश गांधी ने कहा कि यह किताब निश्चित ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मां भारती को समर्पित उनकी देश प्रेम, राष्ट्र सेवा की भावना को प्रदर्शित करते हुए सुधि पाठकों को अवगत कराने के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगी। इसमें उल्लेखित महत्वपूर्ण बिंदुओं के आधार पर आजादी के बाद स्वतंत्र भारत के इतिहास में 2001 मे गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर 2014 में देश के प्रधानमंत्री महती दायित्व को सम्हालने के बाद से लेकर आज 2023 तक का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन का कार्यकाल सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक दृष्टिकोण से उन्हें आपाराजेय पराक्रमी योद्धा के रूप में देश के साथ ही पूरा विश्व उनका लोहा मानता है उन्होंने आगे बताया कि आने वाले समय में किताब की मांग के आधार पर शहर तथा क्षेत्र के अन्य स्थानों पर भी उपलब्ध कराई जाएगी।


 नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा ने कहा है कि राष्ट्र के नवनिर्माण में मोदी जी के जीवन पर आधारित यह किताब युगो-युगो तक युवाओं का पथ प्रदर्शन करती रहेगी इसे पढ़ने के बाद समाज के प्रत्येक वर्ग में सकारात्मक ऊर्जा के साथ राष्ट्र के प्रति त्याग, समर्पण तथा सेवा का भाव जागृत होगा। महेन्द्र पण्डित संयोजक झोगी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने कहा है कि सार्वजनिक जीवन में काम करने वालों के लिए मोदी जी की जीवनी पर आधारित यह किताब सर्वांगीण क्षेत्र की पाठशाला है जिसे कोई भी व्यक्ति पढ़कर हार का जीत, निराशा का आशा और असत्य में सत्य का संचार अपने दैनिक जीवन में कर सकता है।

उक्त अवसर पर पुस्तकालय में अनेक पाठकों शहर के प्रबुद्ध वर्ग तथा बुद्धिजीवियों के साथ रामू रोहरा प्रदेश मंत्री भाजपा , नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र रोहरा,पार्षद निलू डागा , पार्षद सरिता असाई , प्राची सोनी, पुस्तकालय प्रभारी होमशंकर हिरवानी, मुकेश सोनी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने